द फॉलोअप डेस्क
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां बासुकीनाथ धाम के पास एक कांवरिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना हंसडीहा मुख्य मार्ग कुरमाहाट रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां कांवरिया से भरा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक कांवरिया की मौत और कई के घायल होने की सूचना है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बिहार के रहने वाले थे सभी
मरने वाला कांवरिया बिहार के रोहतास जिले का था। सभी भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल शर्मा, उम्र 26 वर्ष ग्राम तेलारी थाना चेनारी जिला रोहतास के रूप में हुई। वहीं घायलों में सरोज शर्मा (34), रितेश शर्मा (32), गोविंद शर्मा (31), कामेश्वर शर्मा (45) शामिल हैं। गंभीर हालत में चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरैयाहाट हंसडीहा में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति डब्लू शर्मा (27) सुरक्षित है. कार में सवार सभी लोग तेलारी गांव के रहने वाले हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N