हजारीबाग
जिले के बरही थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग ने महज 2 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है, ऐसी खबर आ रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। खबर लिखने तक आरोपी को बरही पुलिस थाना लाकर पूछताछ कर रही है। कहा गया है कि उसे हिरासत में लिया गया है। वहीं, पीड़िता को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में भर्ती किया गया है। वहां हालत गंभीर बताई जाती है।
