logo

रांची से बालासोर पहुंची डॉक्टर-अधिकारियों की टीम, घायलों के इलाज में जुटी

0850.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद रविवार की सुबह हेलीकाप्टर से डॉक्टर और अधिकारियों की एक टीम ओडिशा के बालासोर पहुंची। इस टीम में रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, लेबर सेक्रेटरी के साथ डॉ. अजित और उनकी टीम है। ये टीम बालासोर पहुंचते ही घायलों के इलाज में जुट गई है। जानकारी के अनुसार झारखंड के घायल ओडिशा के फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ऐसे में यह टीम यहां पहुंचकर झारखंड के मरीजों के इलाज में जुटने के साथ अन्य जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

288 लोगों की हो चुकी है मौत

आपको बता दें कि शुक्रवार देर शाम बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही एक हजार से अधिक लोग इसमें घायल हैं जिनका इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जब पता चला कि झारखंड के भी कई लोग घायल हुए हैं तब मदद के लिए सरकार ने एक स्पेशल टीम हेलीकाप्टर से वहां भेजी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N