logo

हजारीबाग में 3 लोगों की संदिग्ध मौत, घटनास्थल पर पहुंची अल्पसंख्यक आयोग की टीम

a3514.jpg

हजारीबाग:

हजारीबाग में 3 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद गुरुवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। टीम में आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सालों, ज्योति सिंह के साथ सदस्य सबिता टुडू, इकरारुल हसन और बरकत अली शामिल थ। टीम ने जिले के वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने को कहा है। गौरतलब है कि मुफस्सिल थानाक्षेत्र से 27 मार्च को पोता जंगल स्थित नदी से 3 लोगों का शव बरामद किया था। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय आदिल हुसैन, 19 वर्षीय सानिया परवीन और खुशी के रूप में हुई है. तीनों पिछले कई दिनों से लापता थे। 

मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे थे सदर अस्पताल
लापता लोगों की तलाश लगातार परिजनों द्वारा की जा रही थी। गुमशुदगी का शिकायत मुफस्सिल थाना को दी गई थी। पुलिस तलाश करने में नाकामयाब साबित हुई थी। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी उठे थे। घटना की जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी हजारीबाग पहुंचे थे और बहुत जल्द मामले के खुलासे की बात कही थी। मंत्री के हजारीबाग दौर के बाद राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है।  

परिजनों से मिली अल्पसंख्यक आयोग की टीम
अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने परिजनों से मुलाकात भी की है। सदस्यों का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और बहुत खुलासा होगा। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह ने कहा कि जिस वक्त आवेदन दिया गया था उस समय पुलिस की कार्यशैली संतोषजनक नहीं थी। घटना के बाद पूरे मामले की तफ्तीश वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही है। हजारीबाग एसपी अमन कुमार स्वयं इस पूरे मामले को देख रहे हैं।

गुनहगारों के खिलाफ लिया जाएगा कड़ा एक्शन
आयोग का कहना है कि जो कोई भी गुनहगार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य आरोपी सोहेल जो यूट्यूबर है उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ भी की जा रही है। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिली है। टीम के सदस्यों ने कहा कि हजारीबाग के पदाधिकारी से इस दौरान मुलाकात हुई है।  घटना को लेकर चर्चा भी हुई है। जांच की प्रगति की जानकारी ली गई है। 


 

Tags - Hazaribagh Suspicious Death of 3 PeopleHazaribagh NewsSuspicious DeathHazaribagh Police