logo

गोड्डा में स्कूल वाहन ने 4 वर्षीय बच्चे को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

ea.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिले के मेहरमा में आज बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें मेहरमा थाना क्षेत्र के पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग पर ककरघट के पास एक स्कूल वाहन ने 4 वर्षीय विष्णु कुमार को कुचल दिया। जिससे विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। मृत बालक की पहचान ककरघट निवासी विरेन्द्र महतो के पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार विष्णु सड़क के किनारे होते हुए घर लौट रहा था। इसी क्रम में स्थानीय स्कूल के एक मैजिक वाहन ने कुचल दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह और बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मार्की व ठाकुरगंगटी प्रखंड के विकास पदाधिकारी विजय कुमार घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वही गुस्साए ग्रामीणों  ने मुख्य मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम लगाये रखा जिससे यातायात का परिचालन बंद रहा। प्रशासन के काफी समझाने बुझाने के पश्चात आक्रोशित भीड़ और जाम को तत्काल हटाया गया । वही  शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar godda news godda kahabar latest news road accident godda road accident news