logo

रांची में फ्लोरेंस एक्सीलेंस छात्रवृत्ति परीक्षा संम्पन्न, पारामेडिकल और फार्मेसी की पढाई में मिलेगी मदद 

scholarship2.jpg

रांची 

राजधानी रांची के ईरबा इलाके में स्थित फ्लोरेंस एवं जे.ए. रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स में हाजी एहसान अंसारी एजूकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की और से आयोजित छात्रवृत्ति योजना में नामांकन के लिए 256 छात्रों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लिया। जिसमें BMLT, DMLT, OT, ECG, ओफ्थाल्मिक, क्रिटिकल केयर, ICU, रेडियो इमेजिंग, एनेस्थीसिया एवं ड्रेसर के पाठ्यक्रम तथा फार्मेसी के बी.फार्म एवं डी.फार्म के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई को

इस छात्रवृत्ति योजना मे सफल छात्रों को संस्थान के द्वारा छात्रवृत्ति दे कर पारामेडिकल एवं फार्मेसी का पढाई करवाने में सहायत की जाएगी। शांतिपूर्ण तरीके से संम्पन्न हुई इस परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई को जारी किया जाएगा। छात्रवृत्ति परीक्षा को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्थान के सचिव जीनत कौशर के नेतृत्व में डॉ नज़नीन कौशर, डॉ शाहीन कौशर, डॉ मनोज, आशुतोष, शकील परवेज, कलाम, पवन, मंजर, रचना कुमारी, मज़हर, अजय कुमार, गुलाम मुस्तफा, आदित्य कुमार, फौजिया, विकास कुमार, शबाना सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Tags - Scholarship scheme Haji Ehsan Ansari Educational Welfare Trust Florence and J.A. Royal Group education department