logo

पाकुड़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर DC की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

frytnuyum,erm.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण प्रक्रिया, प्री-बोर्ड की स्थिति और विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि “इस बार बोर्ड परिणाम में पाकुड़ को शीर्ष स्थान पर लाना हमारा सामूहिक लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को प्रतिबद्धता, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षण का वातावरण तैयार करना होगा।” उन्होंने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक छात्र की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाए, और प्री-बोर्ड के परिणाम का सूक्ष्म विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
इसके साथ ही उपायुक्त ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, ब्लैकबोर्ड, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि एमडीएम की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रेरणादायी वीडियो भी प्रदर्शित कर सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि प्रशासन और विद्यालय—दोनों मिलकर यदि लक्ष्य आधारित रणनीति बनाएं, तो पाकुड़ जिला शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। उन्होंने सभी विद्यालयों से अपेक्षा जताई कि वे सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार करें, छात्रों को निरंतर प्रेरित करें और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करें।



 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi pakur Updates latest pakur news pakur news Updates pakur News Updates jharkhand news Updates pakur News in Hindi