भुवनेश्वर
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony) के अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि आज अयोध्या की धरती पर एक नये ऐतिहासिक युग का आरंभ हुआ है। लोग अपने अपने घरों में, मंदिरों में दीपावली का उत्सव मना रहे हैं, जिससे एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की भावना महसूस हो रही है। इस शानदार और धार्मिक समय में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अद्वितीय सामर्थ्य और समर्पण के साथ इस अद्वितीय क्षण को और भी विशेष बना दिया है।
राज्यपाल ने ये कामना की
रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के निरंतर प्रयास से भारत आज अपनी खोई हुई विरासत प्राप्त कर सका है। देश अपने गौरव को नई आध्यात्मिकता, दिव्यता, और भव्यता दे रहा है। दास ने आज भुवनेश्वर में स्थित श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। कहा कि अयोध्या देश की सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी बनेगी, ऐसी कामना है।
