द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरन के निर्देश पर राजधानी रांची के संवारने और सजाने का काम पथ निर्माण विभाग ने प्रारंभ कर दिया है। इसके साथ ही रांची की यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परामर्शी एसिंयो और पथ निर्माण विभाग के फील्ड सर्वे डिवीजन एडवांस प्लानिंग सीडीओ द्वारा योजनाओं का खाका तैयार कर लिया है। इन योजनाओं के खाका के प्रारूप का जीवंत थ्री डी प्रस्तुतिकरण प्रधान सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वुधवार को प्रधान साचिव के कार्यालय कक्ष में प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रधान सचिव ने योजनाओं का डीपीआर जल्द तैयार करने का निर्देश दिया। इसमें हरमू फ्लाई ओवर का डीपीआर तैयार है जल्द ही निविदा निकाली जायेगी।

अरगोड़ा- कटहल मोड- चापू टोली फ्लाई ओवर
यातायात को सुगम बनाने के लिए अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ होते हुए चापू टोली तक लगभग 1.75 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। फ्लाई ओवर की चौड़ाई जहां 10 मीटर होगी वहीं पहले से नीचे जा रहे सड़क को भी 7 मीटर चौड़ा किया जायेगा। इससे इस मार्ग पर आवागमन की दोहरी सुविधा मिल जायेगी। सड़क के दोनो तरफ ड्रेन, यूटिलीटी डक्ट रहेगा। नीचे की सड़क का सौदंर्यीकरण किया जायेगा। साथ ही उपर फ्लाईओवर पर पूरी तरह प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। दोनो किनारों पर न्वायज कैरियर ( रेलिंग ) भी रहेगा।

हरमू फ्लाई ओवर ( कार्तिक उरांव चैक से एलपीएन शाहदेव चैक )
इस फ्लाई ओवर की सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है । इसकी लंबाई लगभग 3 किलोमीटर होगी। यह फ्लाई ओवर एक साइड से कार्तिक उरांव चैक से शुरू होगा जो विशाल मेगा मार्ट तक जायेगा। सहजानंद चौक से रातू रोड जाने वाले इस फ्लाईओवर से विशाल मेगा मार्ट से उतर कर नीचे की सड़क से जायेंगे। विशाल मेगा मार्ट से कांके रोड जाने वाले भी नीचे वाली सड़क का ही प्रयोग करेंगे। लेकिन कांके एलपीएन शाहदेव चौक से कार्तिक उरांव चौक तक वन वे सीधा फ्लाई ओवर आयेगा। इस फ्लाई ओवर के नीचे वाले मार्ग पर बिजली , टेलीफोन के तार एवं केबल सभी अंडरग्राउंड रहेंगे। इस योजना में यूटिलीटी डक्ट, ड्रेन , फुटपाथ और सौंदर्यीकरण शामिल है। दोनो ओर फ्लाई ओवर की चैडाई 8.50 एवं 8.50 मीटर होगी. एलपीएन शाहदेव चौक से भी दोनों ओर से चढ़ने की सुविधा रहेगी

करमटोली-साइंस सिटी फ्लाई ओवर, आगे रिंग रोड तक फोरलेन
राजधानी वासियों को व्यस्त यातायात से मुक्ति दिलाने के लिए करमटोली चौक से मोराबादी होते हुये साइंस सिटी तक 2.2 किलोमीटर लंबा फ्लाई ओवर बनाया जायेगा। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। इस फ्लाई ओवर की चौडाई उपर 10 मीटर एवं नीचे सड़क की भी चैड़ाई 10 मीटर होगी। साइंस सिटी के आगे रिंग रोड तक फोर लेन सड़क बनायी जायेगी। इसकी लंबाई 5 किलोमीटर से अधिक है।

स्वर्णरेखा नदी के दोनो किनारो पर वन वे फ्लाई ओवर
रीवर फ्रंट साइड डेवेलपमेंट के तहत हरमू और स्वर्णरेखा नदी का विकास एवं सौन्दर्यीकरण किया जायेगा. नदी पूरी तरह से खुली रहेगी। नदी के किनारे के जमीन का उपयोग किया जायेगा , नदी के दोनों किनारों पर आकर्षक पेड़ लगाये जायेंगे। लाइट भी लगेगी। हीनू ढलान के पास होटल एमराल्ड पर गोलंबर बनेगा। उसी गोलंबर से दाहिनी ओर मेकन रोड गार्डेन, डीपीएस के पीछे जगन्नाथपुर मंदिर तक दोनो ओर फ्लाईओवर बनेगा। इसके लिए पेट्रोल पंप के पास रेलवे लाइन पर आरओबी भी बनाया जायेगा। फिर यह फ्लाई ओवर नया सराय जाने वाले रास्ते को जोड़ेगा जो रिंग रोड में तक जाता हैं । इस योजना की लंबाई लगभग 8 किलोमीटर होगी।
मुक्तिधाम हरमू - रेडिसन ब्लू तक देानो किनारों पर वन वे फ्लाई ओवर
कडरू एवं अशोक नगर को यातायात के दबाव से मुक्त करने के लिए हरमू मुक्तिधाम से हरमू नदी के दोनो किनारों पर एलिवेटेड अप डाउन वन वे फ्लाईओवर बनेगा। इसकी प्राथमिक डिजायन की प्रस्तुतिकरण की गयी। इसकी लंबाई 2.2 किलोमीटर होगी। नदी के किनारे सौंदर्यीकरण का काम भी होगा। पूरी प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। बैठक में पथ निर्माण विभाग के एफएसडी के अधीक्षण अभियंता विजय रंजन कुमार, कार्यपालक अभियंता मनोज चैधरी एवं आकाष कुमार बादल तथा डिजाइन कंस्लटेंट के निदेशक सुधीर कुमार ने प्रस्तुतिकरण किया ।
