द फॉलोअप डेस्क, रांची:
रांची (Ranchi) के चिरौंदी स्थित वृंदावन कॉलोनी (Vrindavan Colony, Ranchi) में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा (Mahatma Gandhi Jayanti 2026) और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वित्त आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह, ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष एमएम बरियार, सुनील सिंह, खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदू समेत अन्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर खादी उत्पादों की लॉन्चिंग भी की गई।

देश की आर्थिक मजबूती के लिए सशक्त गांव जरूरी
कार्यक्रम में एपी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वदेशी के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने खादी को आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का प्रतीक बनाया। गांधीजी का मानना था कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए गांवों और स्थानीय उद्योगों का सशक्त होना जरूरी है। आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय स्तर पर तैयार वस्तुओं को प्रोत्साहित करने की अपील की। इस अवसर पर खादी उत्पादों की लॉन्चिंग की गई।
.jpeg)
खादी को नए स्वरूप में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश
आयोजकों ने बताया कि खादी को नए स्वरूप और आधुनिक जरूरतों के अनुरूप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य खादी के प्रति लोगों, विशेषकर युवाओं की रुचि बढ़ाना और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मौके पर कॉलोनी के निवासी और कई गणमान्य लोग मौजूद थे।