logo

गिरिडीह : महुआ शराब पिलाकर मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने जुर्म कबूला, घटनास्थल से साक्ष्य बरामद

ea57sn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी भुनेश्वर प्रसाद यादव ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने पहले युवती को महुआ शराब पिलाई, उसके बाद जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया था, लेकिन पुनः पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार सुबह घटनास्थल से पीड़िता की चप्पल बरामद की, जिसे उसने जमीन के नीचे छिपा दिया था।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवती को बाइक से जंगल के अंदर तक लेकर गया था। घटनास्थल के पास बाइक के पहियों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इससे पहले आरोपी ने झलकडीहा के पास खुद भी महुआ शराब पी थी और जबरन युवती को भी पिला दी थी। मेडिकल जांच रिपोर्ट में भी युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
बताया गया है कि चपुआडीह पंचायत के एक गांव की मूक-बधिर युवती को आरोपी ने बहला-फुसलाकर जंगल ले जाकर हैवानियत की। वारदात के बाद आरोपी युवती को जंगल में छोड़कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने साक्ष्य संकलन पूरा कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


 

Tags - latest Giridih news Giridih News updates latest Giridih News Giridih news updates Giridih Updates in Hindi Giridih News in Hindi kudmi adiwasi in Giridih