logo

पलामू में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, चार से अधिक लोग घायल

ि्vfdf.jpg

खुशी ठाकुर :
पलामू से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बैरिया चौक स्थित उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक के नीचे एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में चार से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। वहीं मौके पर थाना प्रभारी और एसडीपीओ समेत कई अधिकारी भी पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Tags - Palamu gas cylinder blast Palamu fire accident news Daltonganj Bairiya Chowk fire incident gas cylinder explosion Jharkhand Palamu Utkarsh Financial Bank fire Jharkhand gas blast news Palamu shop fire accident gas cylinder blast Palamu market fire