logo

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

jhnsym.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर आज एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति मालगाड़ी पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद मिश्रा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विनोद मिश्रा स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान वे ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और वे झुलस गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
रेलवे पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से उन्हें तुरंत नीचे उतारा गया और इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विनोद मिश्रा स्टेशन पर क्यों पहुंचे थे और उन्होंने मालगाड़ी पर चढ़ने का फैसला क्यों किया। परिजनों और रेलवे अधिकारियों ने इस मामले में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। इस घटना के बाद गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

Tags - Giridih Railway Station Railway accident Person burned Goods train accident Vinod Mishra accident Electric current injury Accident at Giridih Railway Station while climbing goods train Goods train climbing accident at Giridih station Railway polic