द फॉलोअप डेस्कः
रांची में खुलेआम राइफल ले कर घूम रहे व्यक्ति ने एक कुत्ते को गोली मार दी। कुत्ते की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से संबंधित एक वीडियो सामने आया है। उसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन व्यक्ति एक साथ जा रहे हैं, जिसमें एक व्यक्ति के हाथ में रायफल है। कुछ दूर चलने के बाद उसने सड़क किनारे कुत्ता देखा और निशाना लगाकर कुत्ते के ऊपर गोली चला दी। गोली लगते ही कुत्ते की मौके पर मौत हो गई। यह घटना रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र की है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में टाटीसिलवे थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।