logo

रांची के पंडरा में व्यक्ति ने की आत्महत्या, 3 दिन पहले पत्नी ने भी किया था सुसाइड 

followup_Breaking17.jpg

रांची 

रांची के पंडरा में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की खबर मिल रही है। मृतक कौन है, ये जानने की कोशिश की जा रही है। मिली खबर के मुताबिक 3 दिन पहले मृतक की पत्नी ने भी सुसाइड कर लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की पड़ताल कर रही है। यहां 3 दिन में 2 आत्महत्या की घटना से लोगों में खलबली मच गयी है। 


धुर्वा में युवती ने की आत्महत्या 

एक अन्य खबर के मुताबिक धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी गोल चक्कर के पास एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। मिली खबर के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है। खबर लिखे जाने तक शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की तैयरी की जा रही है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।  


स्टेशन रोड में मिली युवक की लाश 

आज रांची स्टेशन रोड पर भी एक युवक की लाश मिली है। लाश स्टेशन रोड में बीएनआर होटल के पास मिली है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड में चंद्रकांत बी तलवार नाम लिखा हुआ है और वो कर्नाटक का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn


 

Tags - SuicidePandraJharkhand News