logo

चतरा के मयूरहंड में जमीन विवाद को लेकर टावर पर चढ़ा व्यक्ति, कूदने की दी धमकी

WhatsApp_Image_2026-08-24_at_12_49_14_PM.jpeg

चतरा 
चतरा के मयूरहंड से इस वक्त की बड़ी खबर है। जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति करीब 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।
जमीन विवाद को लेकर टावर पर चढ़ा मनोरंजन सिंह
मामला मयूरहंड थाना क्षेत्र के पाचघारा गांव निवासी मनोरंजन सिंह से जुड़ा है। सोमवार को मनोरंजन सिंह करमा स्थित जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 40 फीट ऊंचे टावर पर पहुंचकर उसने अपनी जमीन से जुड़े विवाद का मामला उठाया।
समाधान नहीं हुआ तो कूदने की दी धमकी
मनोरंजन सिंह का कहना है कि यदि समय रहते उसकी जमीन से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा। उसके टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश की
लोग लगातार उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को भी दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है।
पुलिस के सामने व्यक्ति को सुरक्षित उतारने की चुनौती
फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मनोरंजन सिंह को सुरक्षित नीचे उतारना है। जमीन विवाद के समाधान की मांग को लेकर टावर पर चढ़े व्यक्ति की वजह से इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
हजारीबाग के बाद चतरा में सामने आया मामला
हजारीबाग के बाद अब चतरा के मयूरहंड अंचल में सामने आए इस मामले ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस-प्रशासन किस तरह व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारकर पूरे मामले का समाधान कराता है।

Tags - Chatra News Mayurhand News Jharkhand News Land Dispute Breaking News