logo

हजारीबाग : छात्र-युवा आक्रोश मार्च में शामिल होने बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स रांची के लिए रवाना

hzb_studentt_virodh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी  रांची में आज होने वाले छात्र युवा अधिकार मंच के आक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभ्यर्थी रवाना हो गए हैं।सुबह से ही जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से छात्र बसों और निजी वाहनों से रांची के लिए निकलते नजर आए।
रवाना होने से पहले हजारीबाग में जुटे छात्रों ने संकल्प लिया कि वे सरकार की लापरवाही के खिलाफ रांची की सड़कों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। छात्रों का कहना है कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। प्रतियोगी परीक्षाएं अधर में लटकी हुई हैं, जिससे युवाओं के भविष्य पर संकट गहराता जा रहा है।
हजारीबाग से रवाना हुए छात्र दल रांची में पुराना विधानसभा से नया विधानसभा तक आक्रोश मार्च में शामिल होंगे और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे। आंदोलन में शामिल छात्रों ने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी हुई तो आंदोलन और तेज होगा। सरकार के लिए यह छात्रों का बड़ा संदेश है कि रोजगार और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर अब गंभीरता से कदम उठाना ही होगा।



 

Tags - Latest RanchI news ranchI news Updates latest Ranchi News Student PRotest in ranchi ranchI Student protest ranchi Student protest news ranchI student protest latest RanchI news Latest RanchI news Ranchi news Updates RanchI news Updates