logo

रामगढ़ : शादी समारोह से लौट रहा दरोगा का परिवार हादसे का शिकार, पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत

hyiui.jpg

रामगढ़ः

रामगढ जिले मांडू थाना क्षेत्र के रामगढ-हजारीबाग फोर लेन पर बीस माईल के निकट एनएच -33 पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हजारीबाग से रांची की ओर जा रही कार आगे खड़ी स्कूल बस से टकरा गई। टक्कर में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल है। मांडू पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा दिया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए आर्किड अस्पताल रांची रेफर कर दिया। 


दरोगा का परिवार था 
बता दें कि जो परिवार हादसे का शिकार हुआ है वह दरोगा का परिवार है। सदर थाना रांची में पदस्थापित सअनि संजय सिंह अपनी पत्नी बेबी देवी और पुत्री के साथ इंडिगो कार से हज़ारीबाग जिले के इचाक से शादी समारोह में शामिल होने के बाद रांची लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। 


बेटी और खुद घायल हैं दरोगा 
गाड़ी जैसे ही बीस माईल हनुमान मंदिर के पास पहुंची वैसे ही वहां पहले से खड़ी स्कूल बस में पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार संजय सिंह की पत्नी की मौत हो गयी।  वहीं संजय सिंह और उनकी बेटी घायल हो गए।