logo

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत; चालक गाड़ी सहित फरार

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला  की मौत हो गई। मनसा पूजा का प्रसाद लेने जा रही महिला को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
बताया जा रहा है कि घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के मझलाडीह नयाडीह गांव में हुई। मृतक महिला की पहचान रुकिया देवी (उम्र 65 वर्ष), पति स्वर्गीय बाबूलाल रविदास के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रुकिया देवी पैदल चलकर मनसा पूजा के लिए प्रसाद लेने जा रही थीं। उसी समय, धनबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रुकिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद, चालक स्कॉर्पियो के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। नारायणपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest new jharkhand khabar jharkhand update jamtara news jamtara latest news road accident news road accident latest news