धनबाद
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि झारखंड की धरती ने सिर्फ खनिज नहीं, विनोद बाबू जैसा रत्न भी दिया है। स्व विनोद बिहारी महतो ने झारखंड आंदोलन को वैचारिक दिशा दी थी और समाज को ’पढ़ो और लड़ो’ का नारा दिया था। विनोद बाबू के जीवन से नई पीढ़ी को परिचित करवाने हेतु राजगंज में भव्य स्मारक तैयार किया जाएगा। आज की पीढ़ी को उनसे सीखने की आवश्यकता है।
महतो ने राजगंज, धनबाद में विनोद विचार मंच द्वारा आयोजित ’बिनोद बाबु जन सम्मान समारोह’ में एक हजार से ज्यादा झारखंड आंदोलनकारियों और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया।

महतो ने कहा कि उनके व्यक्तित्व का सही आकलन करने की आवश्यकता है। उन्होंने गुरुजी शिबू सोरेन को भी आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग क्षणिक राजनीतिक लाभ के लिए समाज का दूरगामी नुकसान कर देते हैं। विनोद बाबू के पदचिन्हों पर चलकर ही विकसित और समृद्ध झारखंड बनेगा। वह राजनीतिक–सामाजिक चिंतक थे। गिरिडीह सांसद एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि यह समारोह समाज के प्रति समर्पण, संघर्ष और जनसेवा के मूल्यों को सम्मान देने आयोजित किया गया। बिनोद बाबु द्वारा समाज के लिए किए गए कार्य आज भी हम सभी को जनहित, न्याय और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
आजसू के विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, विनोद बाबू के पौत्र राहुल महतो, संतोष महतो, गिरधारी महतो, प्रमोद चौरसिया, जितेंद्र महतो, शिव शंकर शर्मा समेत क्षेत्र के झारखंड आंदोलकारी, बुद्धिजीवी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
.jpeg)