द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह चौक से कुछ दूरी पर स्थित पुराना होम्योपैथी सेंटर के पास से मानसिक रूप से बीमार एक युवती को पुलिस ने अर्धनग्न हालत में बरामद किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ युवकों द्वारा युवती का बलात्कार कर उसे वहां लाकर छोड़ दिया गया था। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अपने साथ ले गई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा एमजीएम अस्पताल में युवती का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।
इधर, पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती मानसिक रूप से बीमार है। वह अक्सर क्षेत्र में घूमते दिखती थी। वहीं, पुलिस ने अभी बलात्कार की पुष्टि नहीं की है। बलात्कार हुआ है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का मामले में कहना है कि मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने तक अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, मामले को संवेदनशील बताते हुए सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। साथ ही जिस स्थान से युवती को बरामद किया गया है। इसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
