logo

जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब की ओर से लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब की ओर से लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

जमशेदपुर:
Jamsedpur News:
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर और प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक चले इस शिविर में 75 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष के नेतृत्व में जुटे चिकित्सक
शिविर में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष डॉ. वी. एस. पी. सिन्हा और मानद सचिव सुनीत कुमार के नेतृत्व में क्लब के कई सदस्य एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आर. भरत, डॉ. एन. सी. सिंघल, डॉ. निर्मल कुमार, डॉ. सौरव बनर्जी, विनोद मेनन, नीलम जायसवाल, एम. एल. अग्रवाल, बासुदेव चौधरी और रोहन मेहता शामिल थे।

प्रेस क्लब के सदस्यों और आम लोगों ने कराई जांच
वहीं, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ बिधा सागर सिंह, अमजद खान, अनिमेष सेन गुप्ता, भोला प्रसाद, मो. जावेद और मो. सदाम समेत कई पत्रकारों ने शिविर में भाग लिया। इस दौरान पत्रकारों के अलावा आम लोगों ने भी अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

Tags - Jamsedpur Health CampRotary ClubPress ClubFree CheckupLocal News