द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना डैम में रविवार देर शाम डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना के दौरान एक युवक पर बीयर की बोतल से भी हमला किये जाने की सूचना है।.jpeg)
घटना में दोनों पक्षों के कई युवक घायल हो गये है, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष से विश्वजीत दास, विश्वजीत राय और सूरज सिंह घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से नदीम आलम को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया। 
घायलों के अनुसार, डिमना लेक के पास दोनों पक्ष अलग-अलग डीजे बजा रहे थे। इसी दौरान डीजे तेज बजाने को लेकर आपसी प्रतिस्पर्धा शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।