logo

नशे में धुत युवक ने जिंदा सांप को चबा-चबाकर खाया, अस्पताल पहुंचने पर हुआ ये 

SNAKEEE.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
उत्तर प्रदेश के बांदा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। यहां एक युवक ने शराब के नशे में ऐसी हरकत कर दी, जो आमतौर पर फिल्मों में भी देखने को नहीं मिलती। बबेरू थाना क्षेत्र के हरदौली गांव में रहने वाला 35 साल का अशोक नशे में धुत होकर एक जिंदा सांप को पकड़ा लाया और उसे दांतों से काट-काटकर खाना शुरू कर दिया। 

जब अशोक की मां, सिया दुलारी ने बेटे की यह खौफनाक हरकत देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। उन्होंने चीखते हुए बेटे से सांप छोड़ने को कहा, लेकिन नशे में धुत अशोक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। आखिरकार, किसी तरह मां ने हिम्मत कर उसके हाथ से सांप छीन लिया। मां ने जबरदस्ती उससे सांप के टुकड़े बाहर निकालने को कहा, मगर अशोक ने आधे-अधूरे टुकड़े ही निकाले। उसने खुद कबूला कि वह सांप के 2 टुकड़े चबाकर निगल चुका है। 

परिजनों ने बिना देर किए अशोक को बबेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि अशोक खतरे से बाहर है। अस्पताल में डॉक्टरों का कहना है कि युवक ने शराब के नशे में ऐसा किया और सौभाग्य से जहर का असर नहीं हुआ या बहुत कम हुआ। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। लोग अस्पताल आकर अशोक को देखने पहुंच रहे हैं, लेकिन वह नशे में होने के कारण ठीक से जवाब भी नहीं दे पा रहा है।


 

Tags - National News Uttar Pradesh News Uttar Pradesh Latest News Snake eaten Young man ate snake