logo

पार्टी मनाने के दौरान हुआ विवाद, दोस्तों ने मार दी गोली; मौत

नाीसो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जमशेदपुर के बर्मामांइस थानांतर्गत एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की पहचान कैलाश नगर निवासी शुभम कुमार सिंह (25) के रूप में हुई है। शुभम की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक के परिजनों ने सलिल दास और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शुभम, सलिल दास और अन्य युवक एक साथ बैठ कर शराब पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान शुभम का सलिल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सलिल ने पिस्तौल निकाली और शुभम के सिर में गोली मार दी। घटना करने के बाद सभी मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने के बाद बर्मामांइस पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। शुभम दशमेश ट्रांसपोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। 

शुभम के भाई अनिल सिंह ने बताया कि शुभम ड्यूटी कर हर रोज रात करीब 10 बजे अपने घर आ जाता था। मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे तक जब वह घर पर नहीं आया तो उसे फोन किया गया। लेकिन उसका फोन बंद था। अनिल सिंह ने बताया कि रात करीब 3.40 बजे बर्मामाइसं पुलिस ने फोन कर उन्हें थाना आने को कहा। जब वह थाना गया। जहां पुलिस ने उसे शुभम की फोटो दिखाई। जब उसने उसका शिनाख्त किया तो पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर चुका था। 

उन्होंने बताया कि शुभम का शव सलिल दास के घर के बरामदे में पड़ा हुआ था। सलिल दास और उसके दोस्तों ने मिल कर शुभम की गोली मार कर हत्या कर दिया है। पुलिस ने कहा कि आपसी विवाद को लेकर बर्मामाइंस में एक युवक की हत्या हुई है। हत्या पार्टी मनाने के दौरान की गयी है. हत्यारों के बारे में जानकारी मिली है।

Tags - Jamshedpur News Jamshedpur News Jamshedpur Hindi News