द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला स्थित रायडीह प्रखंड के लालमाटी गांव से जर्जर सड़क होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति का नाम भिनसाई मुंडा बतायी जा रही है जिसकी उम्र 48 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, भिनसाई मुंडा का कल शनिवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हुई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर पर फोन लगाया। एंबुलेंस आई भी आई, लेकिन चालक ने पहाड़ी रास्ते पर एंबुलेंस चढ़ाने से मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लकड़ी की बहंगी को ही एंबुलेंस बनाकर मरीज को कई घंटे तक पैदल चल कर पहाड़ी रास्ते को पार किया।
.jpeg)
फिर वहां से 1500 रुपये में निजी वाहन बुक कर मरीज को गुमला सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक काफी देरी हो चुकी थी। शाम करीब साढ़े 4 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिय गया। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि अच्छी सड़क नहीं होने के कारण मरीज भिनसाई मुंडा की मौत हुई है। अगर सड़क अच्छी होती तो एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच जाता। वहीं, मृतक की पत्नी मांगो देवी ने कहा कि यदि गांव में सड़क बन गयी होती, तो उनके पति को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता था और शायद उनकी जान बच जाती। इधर मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव को गांव के मुहाने तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की।

लेकिन सड़क नहीं होने से एंबुलेंस गांव के बाहर तक ही जा सकी। उसे बीच रास्ते में ही शव को उतार कर लौट जाना पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को गांव लेकर आये और अंतिम संस्कार किये। ग्रामीणों का कहना है कि वे सड़क बनाने की मांग को लेकर लोकसभा से लेकर विधानसभा तक सरकार का बहिष्कार कर चुके हैं, मंत्री, विधायक केवल आश्वासन देते हैं। वहीं, ग्रमीणों ने आगे कहा कि एक सप्ताह पहले भी गुमला DC से मिल कर सड़क बनाने की मांग को लेकर मिले हैं।