logo

जामताड़ा में कुएं के अंदर से फंदे से लटका मिला राधेश्याम का शव, 4 दिन पहले हुआ था लापता

body_found_from_jamtara_well.jpg

जामताड़ा
जामताड़ा के जंगल से एक कुएं से एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान 22 वर्षीय राधेश्याम बाउरी के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता था. घटना जामताड़ा थाना अंतर्गत गोवाल पिपला गांव की है. 
​बदबू से खुला खौफनाक राज
घटना का खुलासा शनिवार सुबह तब हुआ जब गांव का एक व्यक्ति शौच के लिए जंगल की ओर गया था. कुएं के पास पहुंचते ही उसे तेज दुर्गंध महसूस हुई. जब उसने कुएं के भीतर झांक कर देखा, तो उसके होश उड़ गए. कुएं के अंदर एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ था. ग्रामीण ने तुरंत इसकी सूचना गांव वालों को दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
मृतक राधेश्याम के परिजनों ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से घर नहीं लौटा था. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने जामताड़ा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है.
आत्माहत्य आया हत्या, जांच में जुटी पुलिस
​सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत दो-तीन दिन पहले हुई है. मामला अत्यधिक संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि शव कुएं के भीतर फंदे से लटका पाया गया है. ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय है कि क्या यह आत्महत्या है या किसी ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में लटका दिया. 

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत का सही कारण
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस हर संभावित पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. क्या राधेश्याम किसी साजिश का शिकार हुआ? यह सवाल फिलहाल पूरे गोवाल पिपला गांव में गूंज रहा है. स्थानीय लोग जल्द से जल्द मामले के खुलासे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

 

Tags - jamtara radheshayam death body found from well body hanging from noose in well latest jamtara news jamtara news updates jamtara Death news Death news jamtara body found from well in jamtara deady body from well in jamtara