logo

JMM गढ़वा जिला कमिटी ने मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि

JMM गढ़वा जिला कमिटी ने मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि

गढ़वा 

झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झामुमो गढ़वा जिला कमिटी की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया। रविवार दोपहर पूर्व मंत्री सह झामुमो केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में झामुमो जिला इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झामुमो संगठन और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसेवा और पार्टी संगठन के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की।

संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित

झामुमो जिला कमिटी की ओर से बताया गया कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के मद्देनजर गढ़वा जिले सहित पूरे राज्य में पार्टी के आगामी राजनीतिक, सार्वजनिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। शोकसभा में जिलाध्यक्ष शंभू राम, जिला सचिव शरीफ अंसारी, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, मनोज ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, उपाध्यक्ष संजय कांस्यकार, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजेल अहमद, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रियम सिंह, अनिल भारती, आनंद कुमार पांडेय, दिलीप गुप्ता, मिन्हाज खान, चंदन पासवान, दीनदयाल पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags - JMM Sudivya Kumar Sonu Condolence Meeting