logo

गिरिडीह में कोयला लदा ट्रक पलटा, बुढ़वा तालाब रेलवे बायपास पर बड़ा हादसा टला, सड़क की हालत पर उठे सवाल

fyjnetni.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के पचंबा स्थित बुढ़वा तालाब रेलवे बायपास पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयला लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा। इस घटना में वाहन को भारी क्षति तो हुई, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद से ही बायपास सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है। सड़क की खराब हालत के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं और अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत के लिए अब तक प्रशासन या संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसी वजह से इस इलाके में दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। फिलहाल, इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब अधिकारी और जनप्रतिनिधि सड़क की स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे या यह मामला भी केवल खबर बनकर रह जाएगा।

 

Tags - Giridih Buzhwa Talab Bypass accident Buzhwa Talab railway bypass road condition Coal truck crash Giridih Giridih municipal road maintenance Buzhwa Talab bypass hazards Giridih news latest Road accidents Jharkhand Giridih truck accident update