logo

खूंटी : बारातियों से भरी गाड़ी का एक्सीडेंट, 3 लोगों की मौत..10 लोग गंभीर रूप से घायल

kolio.jpg

खूंटीः

खूंटी में बारातियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं 10 लोग  गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि बालू से लदे हाइवा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा तोरपा-कर्रा मुख्य पथ पर मंगलवार की देर रात हुआ। मृतकों में में फागु नाग 68 वर्ष, चतुर कांशी 50 वर्ष और भगिंदर कांशी शामिल हैं। सभी मृतक और घायल बारकुली गांव के रहने वाले हैं। घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया है।


रात 9 बजे निकली थी बारात 
जानकारी के अनुसार बारकुली गांव से मंगलवार की रात लगभग नौ बजे बारात गुमला जिले के कसीरा गांव के लिए निकली थी। बारात रायटोली के पास पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लोगों को रिम्स रांची भेजा गया है। तीन बारातियों की मौत से आक्रोशित गांव वालों ने सड़क को जाम कर दिया। 


घायलों में ये सभी शामिल 
तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश तिवारी, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, बीडीओ दयानंद कारजी सीओ सच्चिदानंद वर्मा और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे गए। लोगों को किसी तरह समझाने की कोशिश की जा रही है। घायलों में धीरजा कांशी, 66 वर्ष, बालकिशुन साहू, 60 वर्ष, अभय कांशी 35 वर्ष, बलराम कांशी 43 वर्ष,दिलीप साहू 25 वर्ष,उमेश कांशी 37 वर्ष, अमन नाग 26 वर्ष और भउवा 20 वर्ष शामिल हैं।