logo

कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने और 2029 में झारखंड में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान

कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने और 2029 में झारखंड में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान


द फॉलोअप डेस्क, रांची
Jharkhand BJP News: झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने और 2029 में सरकार बनाने का आह्वान किया गया है। हर हालात में राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया है। यह जानकारी प्रदेश कार्यसमिति की शनिवार को हुई बैठक के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति की प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। विलंब हुआ उसे भविष्य में सुधारने का जिक्र किया।


कार्यसमिति की बैठक में कहा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में झारखंड नक्सल मुक्त हुआ। भानू प्रताप शाही ने कहा कि झारखंड भाजपा का गढ रहा है। कार्यकर्ता यहां सरकार बनाने के लिए और संगठन को मजबूती देने के लिए संघर्ष को अपना साथी बनाएंगे। हेमंत सोरेन सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध सड़क पर उतरेंगे। झारखंड में फिर से भगवा लहराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भानू ने कहा कि विश्व में मची अशांति के बीच भारत का तेजी से आगे बढ़ना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देन है। 


उन्होंने कहा कि भीड़ तंत्र लोकतंत्र को तोड़ने की कोशिश कर रहा हैं लेकिन भाजपा जनता के साथ खड़ी होकर उन्हें सच्चाई बता रही है। राज्य के विषय पर उन्होंने कई बातों का जिक्र करते हुए कहा कि  MMDR कानून में संशोधन राज्य और देश हित में है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कार्यसमिति की बैठक में गहरी चिंता व्यक्त की गयी। छात्र आंदोलन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए छात्र धन्यवाद के पात्र है। इस आंदोलन में भाजपा की रणनीति के लिए, उसे धन्यवाद दिया गया। आरोप लगाया गया कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी विदेशी टूल किट के रूप में काम कर रहे हैं। यह देशहित में नहीं है।

Tags - Jharkhand BJP Working Committee forming the government resolve Nitin Navin