logo

धनबाद में व्यवसायी ने की आत्महत्या, पत्नी ने शव को छूने से किया इनकार

dhanbad_pp1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित ट्रिनीटी गार्डेन अपार्टमेंट (ब्लॉक-ए, डी-3) में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र 57 वर्ष बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर सीमा कुमारी समेत बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच,धनबाद भेज दिया।


बताया जा रहा है कि मृतक फाल्गुनी मुखर्जी हीरापुर पार्क मार्केट में विवेकानंद चौक के समीप बैग का दुकान चलाते थे। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि वे रात में दुकान बंद कर घर लौटे थे। भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गये थे। सुबह करीब 9.30 बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों द्वारा आवाज लगाई गई। लेकिन,बहुत देर तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें शक हुआ। इसके बाद चाबी से दरवाजा खोला गया। दरवाजा खुलते ही फाल्गुनी मुखर्जी का शरीर रस्सी के सहारे पंखे से झूलते मिला। परिजनों के मुताबिक फाल्गुनी मुखर्जी कर्ज के दबाव में थे।बैंक की ओर से नोटिस और फोन आने की बात कही गई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसको लेकर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बरवाअड्डा थाना में कई बार शिकायत भी दर्ज कराई थी। 


बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच में शिक्षिका हैं। स्थानिय लोगों के बताया कि पत्नी ने न तो शव को हाथ लगाया और न ही देखने गयी। जानकारी के मुताबिक,दंपती की एक बेटी है, जो घर से बाहर रह कर पढ़ाई करती है। पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल फोन और रस्सी जब्त कर ली है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार और परिचित भी डरे-सहमे नजर आए।

Tags - Postmortem report SNMMCH Dhanbad Suicide case Financial stress Local crime news Dhanbad news Businessman death Ceiling fan hanging Seized mobile phone Rope seized Domestic conflict Tragic incident