logo

खरसावां में डायरिया से 10 साल के बच्चे की मौत, 9 लोगों का चल रहा इलाज

DEATH10.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खरसावां के रिडिंगदा गांव के कुंडियासाई टोला में डायरिया से एक 10 साल के मासूम बच्चे अमर सिंह सिजुई की मौत हो गयी है। जबकि, गांव के ही 9 अन्य लोग डायरिया से ग्रसित है। पीड़ितों में मुनी बांकिरा (24), मुंगू सिजुई (55), महाकाल नारायण सिजुई(16), सुरती हेंब्रम (14) और मांदरी सिजुई (46) का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, समीर हेंब्रम (18), सुमिता हेंब्रम (40) और सुनीता हेंब्रम (26) जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही गांव में पांडेय सिजुई (80), लालसिंह सिजुई (53) व कादु सिजुई (08) का उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा बीते दिनों कुंडियासाई गांव आयी तेलायगोडा की मेची पायेडा (50) भी डायरिया की जद में आ गयी है। मेची पाडेया का जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक के पिता लाल सिंह सिजुई के अनुसार, सोमवार की देर रात अचानक गांव के पांच से सात लोगों को उल्टी होने लगी। इसके साथ ही, मंगलवार को लाल सिंह सिजुई के पुत्र अमर सिंह सिजुई को उल्टी-दस्त की शिकायत पर कुचाई के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां अमर का प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, सदर जाने के क्रम में रस्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

दूसरी ओर डायरिया फैलने की सूचना पर खरसावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने रिडिंगदा गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार से अस्पताल के चिकित्सक भी गांव में पहुंच कर लोगों का इलाज कर रहे हैं। वहीं, बीडीओ प्रधान माझी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरागना सिंकू समेत अन्य भी स्थिति का जायजा लेने कुंडियासाई पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, ग्रामीणों को आवश्यक दवाईयां दी गयी है। साथ ही पानी उबाल कर पीने की भी सलाह दी गयी है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar diarrhea news diarrhea cases Kharsawan