logo

कोडरमा में 9 महीने की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, पति और बहन से हुआ था झगड़ा 

PREGNANT2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। देवी मंडप रोड स्थित किराए के मकान में रह रही 24 वर्षीय शिवानी कुमारी ने रहस्यमय हालात में आत्महत्या कर ली। वह 9 महीने की गर्भवती थी और इसी महीने उसकी डिलीवरी होने वाली थी। 

शिवानी अपने पति सोनू कुमार और 2 बच्चों के साथ रहती थी। मृतका की बहन उसकी डिलीवरी कराने उसके घर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के दिन उसका पति और बहन से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह अलग कमरे में चली गयी। शाम को जब पति ने कमरे में जाकर देखा, तो वह बेड पर मृत अवस्था में मिली। 

पड़ोसी सपन कुमार ने बताया कि उन्होंने शिवानी के घर से बच्चों के रोने की आवाज सुनी, तो जाकर देखा कि शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा है। सूचना मिलने के बाद तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजहों की जांच कर रही है।


 

Tags - Jharkhand News Koderma News Koderma Latest News Koderma Crime News