logo

बेंगलुरु में 7वीं ओपन इंडिया पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन, झारखंड कमेटी के लोग भी रहे शामिल 

jh_para.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में 11 जुलाई 2025 को 7वीं ओपन इंडिया अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में विश्वस्तरीय दिव्यांग एथलीट्स ने हिस्सा लिया, जो न केवल भारत, बल्कि विभिन्न देशों के लिए गर्व का विषय हैं।
इसके साथ ही, 11 जुलाई को संध्या 6:00 बजे पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की वार्षिक आम सभा (AGM) भी आयोजित की गई, जिसमें देशभर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पिछले वर्ष की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की।
इस आयोजन में पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी, सचिव कुमार गौरव और संस्थापक सदस्य डॉ. शिवाजी कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने झारखंड में पैरा खेलों के विस्तार और सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए।

चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में कर्नाटक सरकार के खेल विभाग के प्रधान सचिव नवीन राज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और खिलाड़ियों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय पैरालंपिक समिति, ऑस्ट्रेलियाई सरकार, इंडियन ऑयल, बैलेंस लॉरी, प्लेयएबल और म्यूचुअल फंड्स जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भी सहभागिता निभाई।


 

Tags - latest news latest updates latest news Updates bengaluru para Atrhelete News para Athelete News Latest updates latest News in hindi latest Trending news