logo

लोहरदगा : कुडू में 33 कार्टून में भरी 779 बोतल अवैध शराब जब्त, 1 गिरफ्तार

lohardaga_darui_pakda.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले के कुडू-चंदवा मुख्य पथ पर ग्राम टीको स्थित रवि साहू के ईंट भट्ठे के समीप से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ब्लू रंग के पियागो मालवाहक टेम्पो को ईंट भट्ठे के समीप रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान अवैध रूप से ढोई जा रही खेप से कुल 33 कार्टून में भरी 750 मिलीलीटर की '3 कोइंस व्हिस्की' की 779 बोतलें बरामद की गईं। मौके पर ही शराब जब्त कर ली गई, साथ ही कुडू के बरहनिया मुहल्ला निवासी प्रदीप महली उर्फ बबलू, पिता रामू महली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये शराब कहां से लाई जा रही थी और इसका नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

 

Tags - latest lohardaga News Lohardaga News Updates latest lohardaga news lohardaga updates latest jharkhand News jharkhand Updates Jharkhand Updates jharkhand news updates jharkhand News updates