logo

पलामू में 60 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

पलामू में 60 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

पलामू:

पलामू जिले के पिपराटांड़ थानाक्षेत्र के अम्बाबार पंचायत अंतर्गत करमा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक 60 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजमुनी पाठक के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 8:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृतक के घर का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद राजमुनी पाठक घर से बाहर निकले, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला शव
सुबह करीब 6:00 बजे घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर उनका शव बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पिपराटांड़ थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौके पर पहुंचे। जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश सिंह, समाजसेवी नर्मदेश्वर सिंह, मुखिया पति राजेंद्र पासवान और मंजूलता दुबे ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
मृतक की पत्नी पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने इस हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से अभी तक कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है, जिससे जांच और भी जटिल हो गई है।

Tags - PalamuPalamu NewsPalamu Murder CaseMurder CaseMurder Case NewsJharkhand Crime News