logo

झारखंड T20 लीग नीलामी में जामताड़ा के 6 खिलाड़ियों का अलग-अलग टीमों में चयन, सबसे महंगे रहे राम रोशन शरण

jamtara_jt20.jpg

जामताड़ा
JSCA द्वारा IPL की तर्ज पर पहली बार आयोजित की जा रही झारखंड T20 लीग (J-T20) के पहले सीजन की नीलामी शनिवार को जमशेदपुर के NH-33 स्थित वेव इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुई. इस नीलामी में जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के कुल 6 खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग फ्रैंचाइज़ी टीमों में हुआ. सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर नीलामी में अपनी जगह बनाई और जिले का नाम रोशन किया.
सबसे महंगे बीके राम रोशन शरण
जामताड़ा जिले की खिलाड़ियों की बात करें तो जिले के कुल 6 खिलाड़ियों में से राम रोशन शरण सबसे महंगे बिके. उन्हें धनबाद डायमंड्स ने 3,25,000 रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. इसके बाद प्रिंस अनुराग मुर्मू को रांची टाइटंस ने 2,40,000 रुपये में खरीदा और टीम का हिस्सा बनाया. अन्य खिलाड़ियों में ओम सिंह को रांची टाइटंस ने 50,000 रुपये में खरीदा. इसी टीम ने मुकेश कुमार को भी 50,000 रुपये में अपने साथ जोड़ा. ऋतिक आनंद को जमशेदपुर स्टीलर्स ने 50,000 रुपये में खरीदा, जबकि अविनाश कुमार को छोटा नागपुर की टीम ने भी 50,000 रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. संघ ने उम्मीद जताई है कि ये खिलाड़ी आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे.

 

Tags - Jharkhand T20 League JSCA T20 league players list Jharkhand cricket news Dhanbad Diamonds team players Ranchi Titans squad J-T20