द फॉलोअप डेस्क
रांची के मेन रोड हिंसा मामले में अब 6 लोगों पर मुकदमा चलेगा। दरअसल 6 लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गृह सचिव के पास प्रस्ताव भेजा है। जिन 6 लोगों के नाम भेजे गए हैं उनमें बालूमाथ निवासी मो. सरफराज आलम, पत्थलकुदवा इस्लाम नगर निवासी मो. शबीर अंसारी, गुदड़ी चौक इमारत सरिया लेन निवासी मो. तबारक कुरैशी, कलाल टोली निवासी मो. अफसर आलम, इस्लाम नगर पत्थलकुदवा निवासी मो. उस्मान उर्फ करण कच्छप और साउथ स्ट्रीट कुर्बान चौक निवासी मो शहबाज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच रिपोर्ट और सिटी एसपी की अनुशंसा के आधार पर डीसी ने इन 6 लोगों पर मुकदमा चलाने की अनुशंसा गृह सचिव से की है।

रिपोर्ट में दी गई है विस्तार से जानकारी
रांची मेन रोड हिंसा मामले को लेकर रिपोर्ट में विस्तार से जानकारी दी गई है। बताया गया है कि उस दिन क्या-क्या हुआ था। 10 जून 2022 को दर्ज किए गए केस के अनुसार घटना के दिन पुलिस अफसर रतन पीपी चौक पर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान 8-10 की संख्या में लोग नूपुर शर्मा मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए रतन पीपी चौक के पास पहुंचे। इस दौरान वे राहगीरों से धक्का मुक्की करने लगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT