logo

JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में IRB के 6 जवान होंगे बर्खास्त, DGP ने दिया निर्देश 

jssc_cgl.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
JSSC CGL परीक्षा में प्रश्नपत्र दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल झारखंड IRB के जवानों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। 24 मार्च को सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए 5 जवानों के अलावा एक फरार जवान को मिलाकर कुल 6 जवानों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मामले की जांच के बाद झारखंड सशस्त्र बल (JAP) के डीआईजी को पत्र भेजकर जवानों को धारा 311 के तहत बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। सभी जवान फिलहाल निलंबित हैं और जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। 

फरार जवान खुद भी CGL का अभ्यर्थी रह चुका है और परीक्षा पास करने के बाद उसने IRB जॉइन की थी। लेकिन CID जांच शुरू होने के बाद उसने छुट्टी ले ली और तब से फरार है। उसकी तलाश अब भी जारी है। JSSC CGL पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संदीप त्रिपाठी उर्फ शशि भूषण दीक्षित, उसके साथी विवेक रंजन, और पांचों IRB जवानों समेत 10 आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बर्खास्त किए जाने वाले IRB जवानों में कुंदन कुमार (आरक्षी-119, IRB-8, गोड्डा), रोबिन कुमार (आरक्षी-105, IRB-8, गोड्डा), अखिलेश कुमार (आरक्षी-578, IRB-8, गोड्डा),  गौरव कुमार (आरक्षी-138, IRB-8, गोड्डा), अभिलाष कुमार (आरक्षी-530, IRB-8, गोड्डा) और एक एक जवान फरार, जिसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।  
 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News JSSC- CGL Exam Paper Leak IRB Sacked