logo

शादी से लौट रही 5 बच्चियों का किडनैप, 3 के साथ सामूहिक दुष्कर्म

rape24.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक वारदात हुई। शुक्रवार रात खूंटी से एक शादी समारोह से लौट रही पांच बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया और उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
क्या है पूरा मामला 
पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात पांचों सहेलियां एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। उसी दौरान 10-12 लड़के पीछा करते हुए उनके पास आए और छेड़छाड़ करते हुए जंगलनुमा पहाड़ी की ओर ले जाने लगे। इनमें से एक बच्ची एक दरिंदे के हाथ को दांत से काट भाग निकली। हैवान बाकी चारों लड़कियों को साथ ले गए।

दांती काटकर बचाई जान 
एक बच्ची ने एक दरिंदे के हाथ को दांत से काटकर भाग निकली, लेकिन बाकी चारों लड़कियों को युवकों ने साथ ले गए। पुलिस को दिए बयान में 10 साल की एक पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया।
जांच कर रही पुलिस 
पुलिस ने 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि 'रविवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पीड़िताओं का बयान लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।'
 

Tags - JHARKHANDNEWSJHARKHANDPOSTCRIMEPOSTCRIMENEWSKHUNTIKIDNAPINGLATESTNEWS