logo

एडवेंचर स्पोर्ट्स, डांस व मस्ती के साथ टेंडर हार्ट में 5 दिवसीय समर कैंप समाप्त, गर्मी छुट्टी का बच्चों ने खूब लिया मजा

1929.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रेन डांस के साथ शुरू होकर दिन भर मस्ती के बीच टेंडर हार्ट स्कूल में चल रहे 5 दिवसीय अविस्मरणीय समर कैंप का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन रेन डांस एवं वाटर पूल डांस के आयोजन में बच्चे ही नहीं शिक्षकों ने भी भरपूर आनंद उठाया। बताते चलें कि 17 से 21 मई तक रांची में आयोजित यह सबसे बड़ा समर कैंप था। जिसमें 15 स्कूलों के 350 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने अनेक एडवेंचर स्पोर्ट्स, डांस, म्यूज़िक, कराटे, आर्ट एंड क्राफ्ट, कुकिंग इत्यादि स्किल्स सीखे। वहीं, समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों के लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। जिसमे सारे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक छोटी बच्ची नितारा का रश्मि रथी का वाचन ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कम्युनिटी विजिट था कैंप का मुख्य आकर्षण
कैंप का मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए आयोजित कम्युनिटी विजिट था। जिसके तहत तीन अनाथालय एवं एक ओल्डऐज होम में बच्चों ने 1500 किताबें और 500 छाता का वितरण किया। टेंडर हार्ट स्कूल के इस पहल को सभी अभिवावकों एवं संस्थाओ से सराहना मिली।

बच्चे टेंडर हार्ट में कराना चाहते हैं एडमिशन
कैंप के समापन के बाद विदाई के वक़्त अन्य स्कूलों से आए बच्चों ने कहा कि यह स्कूल उनके स्कूल से सभी मायनों में बेहतर है। वे अपने अभिवावकों से यहां नामांकन कराने कहेंगे। वहीं, विद्यालय के निदेशक सुधीर तिवारी एवं प्राचार्या उषा किरण झा ने बताया की बच्चों के लिए पढ़ाई के व्यस्तता के बीच आनंद के दो पल निकालना बहुत आवश्यक है। इसलिए इस समर कैंप का आयोजन किया गया था। इस समर कैंप की जोरदार सफलता से पूरा टेंडर हार्ट परिवार काफी उत्साहित है। अगले वर्ष से और भी बड़े प्रारूप में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।