logo

खिड़की की जाली तोड़कर 5 बाल कैदी हुए थे फरार, 4 पकड़ाए

ुपोुपग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदुपर के करनडीह घाघीडीह स्थित बाल सुधार व संप्रेक्षण गृह से पांच बाल कैदी फरार हो गए थे। दरअसल समय-समय पर बाल कैदियों की गिनती की जाती है। इस दौरान पांच बाल कैदी कम पाए गए। जिसके बाद जानकारी परसुडीह थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि एक कमरे में खिड़की की जाली टूटी हुई थी और खिड़की के पीछे की दीवार पर रस्सी लटका था। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि पांच बाल कैदी खिड़की की जाली तोड़कर बाहर निकले। पहले पीछे की दीवार में एक रस्सी का गांठ बनाकर फंसाया और फिर रस्सी के सहारे दीवार फांदकर फरार हो गए। 


इसके बाद बाल सुधार गृह प्रशासन और परसुडीह थाना पुलिस मिलकर फरार कैदियों की खोजना शुरु किया। इधर, प्रशासन फरार सभी पांच बाल कैदियों के परिजनों से संपर्क किया और दबाव बनाया। जिसके बाद बुधवार की देर रात चार बाल कैदी पकड़े गए। जिन्हें बाल सुधार गृह लाया गया। जबकि एक बाल कैदी अभी भी फरार है। जिसके लिए कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि फरार बाल कैदियों पर हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य आपराधिक मामले का आरोप हैं। 

Tags - Jamshedpur news Jamshedpur news Jamshedpur latest news Jamshedpur update