logo

Happy Birthday CM : 47 साल के हुए सीएम हेमंत सोरेन, 47 पाउंड का काटा जाएगा केक

cmhem18.jpg

रांची: 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है। वह 47साल के हो गये। हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिला में हुआ था। मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वे 2013 में मुख्यमंत्री बने थे। जन्मदिन पर उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान से आपके सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं। बाबूलाल मरांडी ने भी सीएम को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी शुभकामना दी हैं।


47 पाउंड का केक काटा जाएगा
आज का दिन हेमंत सोरेन के लिए खास हो इसके लिए कार्यकर्ता यादगार बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर 47 पाउंड का केक मुख्यमंत्री आवास में काटा जाएगा। कार्यकर्ताओं में उत्साह है।  जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के महासचिव डॉक्टर हेमलाल मेहता ने बताया कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर काफी जोश में हैं और दोपहर 12 बजे बाद केक काटा जाएगा।