द फॉलोअप डेस्क
दुमका जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिले के जामा थाना अंतर्गत बापूपुर के पास मयूराक्षी नदी में नहाने के दौरान चार लड़के पानी में डूब गए। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकरी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है। गोताखोरों ने एक लड़के का शव बरामद कर लिया है जबकि शेष तीन लड़कों का शव खोजा जा रहा है। जिस लड़के का शव बरामद किया जा चुका है, उसकी पहचान बांधपाड़ा का निवासी कृष्णा सिंह के रुप में की गई है। .jpg)
मिली जानकारी के अनुसार यह सभी चारों लड़के गुरुवार करीब तीन बजे घूमने गए थे। और अचानक खबर मिली कि चारों युवक नदी में बह गए हैं। पुलिस को बीते गुरुवार की शाम को ही नदी किनारे से लड़कों के कपडे और मोबाइल बरामद किये गए थे। उसके बाद शुक्रवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों के द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है। 
वहीं जिन लड़कों के शव अब तक नहीं मिले हैं, उनमें दो का नाम आर्यन और एक लड़के का नाम कृष बताया जा रहा है, जो कि बांधपाड़ा के ही निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि खोजबीन की लगातार जारी है।