logo

सरायकेला : तालाब किनारे गंभीर हालत में अर्धनग्न मिली 4 साल की बच्ची, दुष्कर्म की आशंका

bacchi.jpg

सरायकेलाः 
आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित तालाब के किनारे एक 4 साल की बच्ची अर्धनग्न अवस्था में मिली है। बच्ची गंभीर हालत में मिली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने बच्ची को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बच्चे की पहचान हो गई है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। 


दुष्कर्म की आशंका 
एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान अचानक गायब हो गई थी। बच्ची के परिजनों ने गायब होने की सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है। वह ठीक है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म की आशंका जताई।