logo

सतगावां पथ पर गैस टैंकर की चपेट में आयी 4 महिलाएं, एक की मौके पर मौत; तीन गंभीर घायल

सतगावां.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतगावां पथ पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब चारों महिलाएं धान रोपनी के लिए खेत की ओर जा रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित गैस टैंकर ने उन्हें कुचल दिया।

इस दर्दनाक हादसे में मल्हत गांव निवासी 45 वर्षीय बसमतिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सतगावां पथ को जाम कर आक्रोश प्रकट किया। सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वहीं मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और गैस टैंकर को जब्त कर लिया गया है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update giridih news gawan news road accident news gas tanker accident news