logo

कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटों में 4 मौत, आंकड़ा पहुंचा 5608, केरल में सबसे अधिक मामले

todays_covid_updates.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

भारत में कोरोना महामारी से बीते 24 घंटों में कुल 4 मौतें हुई है। देश में अब कुल 5608 सक्रिय केस सामने आए हैं। कोरोना से हुए 4 मौतें केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5608 हो गए हैं। इस समय गुजरात में 912, महाराष्ट्र में 389, दिल्ली में 630, तमिलनाडु में 176, पश्चिम बंगाल में 747, कर्नाटक में 398, उत्तर प्रदेश में 259 और केरल में 1184 कोरोना के मामले सक्रिय हैं। बता दें कि देशभर में कोरोना के बीते 24 घंटों में 368 मामले घटे हैं।
बीते 24 घंटों में देशभर में 4 की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना से *दिल्ली में एक 75 वर्षीय पुरुष, फेफड़ों के कैंसर (एडेनोकार्सिनोमा) से पीड़ित थे उनकी मृत्यु हो गई। केरल 76 वर्षीय महिला, पोस्ट-कोविड हाइपॉक्सिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ (CAD) से पीड़ित थी, महाराष्ट्र में  66 वर्षीय महिला, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, और किडनी फेल होने के कारण डायलिसिस  पर थी और पंजाब में एक 82 वर्षीय पुरुष, मल्टी ऑर्गन फेल्योर (MODS), एक्यूट हार्ट अटैक (MI), कमजोर हृदय कार्यक्षमता (HFrEF - 26%), कोविड-19, टाइप II रेस्पिरेटरी फेल्योर, फेफड़ों की बीमारी (ILD), किडनी फेल्योर (AKI), उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित था उसकी मृत्यु हुई। 

क्या हैं नए कोरोना वेरिएंट के लक्षण?
कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से फैलता है और अत्यधिक परिवर्तनशील है। इस बात की पुष्टि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने की है। इसके सामान्य लक्षणों में शरीर में दर्द, बुखार, खांसी, भूख न लगना, थकान, नाक बहना, गले में खराश और सिरदर्द शामिल हैं।



 

Tags - Today Covid Updates Corona updates in hindi latest Corona news Coprona Updates in Hindi Covid Updates latest Covid News Covid News Covid Updates in Hindi Latest Corona News Corona Updates latest Corona News Corona News Corona Updates in Hindi