logo

जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया नया खुलासा 

ranchipolice8.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
सेना की जवान की पत्नी के साथ दुष्कर्म मामले में नया खुलासा हुआ है। दरअसल, दुष्कर्म के बाद चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में जो बातें सामने आयी वह हैरान करने वाली है। आरोपियों ने बताया कि वे लोग ठेकेदारी का काम करते हैं। जवान ने अपने घर बनाने काम उन्हें ही दिया था।

हालांकि स्थानीय ठेकेदार होने के नाते जवान ने दबाव में आकर काम उन्हें दिया था। घर का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इस बीच कुछ पिलर टेढ़ा-मेढ़ा बन गया। इस बात से नाराज जवान ने अर्धनिर्मित मकान को किसी दूसरे ठेकेदार को सौंप दिया था। इसी वजह से गुस्साए ठेकेदारों ने जवान की पत्नी के साथ दुष्कर्म करके बदला लिया।

जवान की पत्नी  के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म 
28 और 29 की मध्य रात्रि को कोकर में एक जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। रात के 12 बजे अचानक कुछ लोग जवान की अर्धनिर्मित पत्नी के घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद अगली सुबह जवान की पत्नी ने कोकर थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।

पीड़िता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उन्होंने बताया कि बदले की भावना में उन्होंने ऐसा किया। फिलहाल चारो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Tags - ranchi police news gangrape newshindi newscrime news ranchi