logo

हजारीबाग सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, 5 घायल; कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुई दुर्घटना

हजारीबाग सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, 5 घायल; कुंभ स्नान से लौटते वक्त हुई दुर्घटना

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चरही में सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें रांची के बेड़ो की रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सभी लोग कुंभ स्नान कर बेड़ो वापस लौट रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। अब तक दुर्घटना की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, हादसे में घायल होने वाले या जान गंवाने वाले किसी भी व्यक्ति के नाम की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

Tags - Hazaribagh Road Accident 3 Women Died 5 Injured Bero Jharkhand News Latest News Breaking News